Bastar Trailer : अदा शर्मा IPS बनकर लेंगी नक्सलियों से बदला, बस्तर: द नक्सल स्टोरीका ट्रेलर रिलीज

Suryadeep - Content Writer
6 Min Read
Bastar Trailer (Bastar - The Naxal Story)
Highlights
  • बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर रिलीज
  • ट्रेलर में नक्सलियों की क्रूरता और आतंकवाद के खिलाफ जंग दिखाई गई है।
  • अदा शर्मा फिल्म में आईपीएस नीरजा माधवन का किरदार निभा रही हैं।
  • फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bastar : The Naxal Story : अभिनेत्री अदा शर्मा की आगामी फिल्म “बस्तर – द नक्सल स्टोरी” का ट्रेलर (Bastar Trailer) रिलीज हो गया है। फिल्म में अदा एक जांबाज IPS अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं जो नक्सलियों से मुकाबला करती हैं।

अदा शर्मा अपनी दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल उनकी फिल्म द केरल स्टोरी ने खूब धमाल मचाया था। अब वह एक बार फिर एक नई धमाकेदार कहानी के साथ लौट रही हैं। इस बार वह फिल्म बस्तर: द नक्सल स्टोरी में नक्सलियों से मुकाबला करती नजर आएंगी।

>> इसे भी पढ़ें – Ae Watan Mere Watan Trailer Release : सारा अली खान ने अंग्रेजों के खिलाफ उठाई आवाज

Bastar – The Naxal Story (Bastar Movie 2024)

Bastar – The Naxal Story (Bastar Movie 2024)

फिल्म बस्तर – द नक्सल स्टोरी (Bastar : The Naxal Story) के जंगलों में नक्सलियों के आतंक पर आधारित है। अदा शर्मा नीरजा नाम की एक IPS अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो नक्सलियों का खात्मा करने के लिए भेजी जाती हैं। नीरजा को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह हार नहीं मानती और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देती हैं।

अदा शर्मा ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है। उन्होंने नीरजा के किरदार को बखूबी निभाया है। एक्शन सीन में भी वह काफी दमदार नजर आ रही हैं।

>> इसे भी पढ़ें – Swatantrya Veer Savarkar : वीर सावरकर की कहानी पर्दे पर, रणदीप हुड्डा की दमदार अदाकारी

Bastar Movie Trailer

ट्रेलर की शुरुआत बस्तर के जंगलों से होती है, जहां नक्सलियों का आतंक है। 76 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए आईपीएस नीरजा माधवन (अदा शर्मा) बस्तर भेजी जाती हैं।

ट्रेलर में नक्सलियों की क्रूरता देखकर रूह कांप जाती है। एक महिला अदा के किरदार को बताती है कि उसने अपने पति और बच्चे को खो दिया है। हर घर से नक्सलियों को एक बच्चा देना पड़ता है। गांव में नक्सलियों के दहशत को भी दिखाया गया है। वे किसी भी आवाज को दबाने के लिए हत्या का सहारा लेते हैं। ट्रेलर में हर कोई आईपीएस नीरजा के खिलाफ खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

इसके बाद आईपीएस नीरजा नक्सलियों के खिलाफ जंग का एलान करती हैं। नक्सली दिल्ली सरकार को सबक सिखाने की तैयारी करते हैं। दोनों के बीच खतरनाक जंग शुरू होती है।

>> इसे भी पढ़ें – Article 370 Box Office Total Collection, Review and Rating, Budget, Story

Bastar – The Naxal Story : IPS नीरजा का साहसी संघर्ष

Bastar – Adah Sharma (IPS Neerja Madhavan)

नक्सलियों के आतंक के बीच IPS अधिकारी नीरजा (अदा शर्मा) नक्सलियों का खात्मा करने के लिए अकेले लड़ाई लड़ती हैं। ट्रेलर में नीरजा के साहसी कार्यों और नक्सलियों से मुकाबले के दृश्यों को दिखाया गया है। अदा शर्मा ने फिल्म में अपने किरदार को दमदार तरीके से निभाया है।

>> इसे भी पढ़ें – Operation Valentine Box Office Total Collection, Review, Cast, Budget, Story

Bastar Movie Release Date

बस्तर: द नक्सल स्टोरी फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bastar Movie Budget

Baster Movie के बजट के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन कई स्रोतों का अनुमान है कि फिल्म का बजट लगभग ₹50 करोड़ है।

Bastar Movie Cast

बस्तर द नक्सल स्टोरी फिल्म की मुख्य कलाकार –

  • अदा शर्मा – नीरजा माधवन के रूप में
  • यशपाल शर्मा – उत्पल त्रिवेदी के रूप में
  • राइमा सेन – वन्या रॉय के रूप में
  • शिल्पा शुक्ला – नीलम नागपाल के रूप में
  • किशोर कदम – राजेंद्र कर्मा के रूप में
  • अनंगशा विश्वास – लक्ष्मी के रूप में

Bastar Movie Director and Writer

बस्तर: द नक्सल स्टोरी फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

Bastar Movie Producer

फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

Bastar Movie Writer

बस्तर: द नक्सल स्टोरी फिल्म का कहानी सुदीप्तो सेन ने लिखी है।

निष्कर्ष:

“बस्तर: द नक्सल स्टोरी” एक दमदार और प्रेरणादायक फिल्म है, जो दर्शकों को नक्सलवाद की ज्वलंत समस्या से रूबरू करवाएगी। अदा शर्मा का दमदार अभिनय और सच्ची घटना पर आधारित कहानी इस फिल्म को देखने लायक बनाती है। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तो दोस्तों, यह थी बस्तर: द नक्सल स्टोरी (Baster Movie) से संबंधित जानकारी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। ऐसे ही खबरे पढ़ने के लिए niralatimes। com के साथ जुड़े रहे।

Bastar Movie से संबंधित सवाल (FAQs)

“बस्तर: द नक्सल स्टोरी” किस पर आधारित है?

यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो बस्तर में नक्सलियों के आतंक और उनके खिलाफ एक जांबाज IPS अधिकारी की लड़ाई की कहानी है।

अदा शर्मा फिल्म में क्या किरदार निभा रही हैं?

अदा शर्मा फिल्म में IPS अधिकारी नीरजा का किरदार निभा रही हैं, जो नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

फिल्म का निर्देशन किसने किया है?

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है।

फिल्म कब रिलीज होगी?

फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण किसने किया है?

फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है।

Share This Article
By Suryadeep Content Writer
Follow:
सूर्यदीप एक उत्साही फिल्म प्रेमी हैं जो मनोरंजन फिल्म जगत की सभी नवीनतम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह Nirala Times पर एक लोकप्रिय लेखक और ब्लॉगर हैं, जहां वह बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योगों से संबंधित समाचारों पर रिपोर्ट करते हैं।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version