Do Patti Teaser : काजोल खाकी वर्दी में सच की तलाश में, कृति सेनन की बोल्डनेस में छिपा है सबूत

Suryadeep - Content Writer
7 Min Read
Do Patti Teaser Release

Do Patti Teaser Out :  काजोल और कृति सनोन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Do Patti’ का टीजर आखिरकार जारी (Do Patti Teaser Release) हो गया है। यह फिल्म एक रहस्य-रोमांचक कहानी है जिसमें काजोल पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।

90 के दशक की चुलबुली अभिनेत्री काजोल अपने करियर में लगातार नए प्रयोग कर रही हैं। बड़े पर्दे पर उनकी फिल्में भले ही कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हों, लेकिन ओटीटी की दुनिया में उनका सिक्का जम चुका है।

पिछले साल ही उनकी वेब सीरीज़ ‘ट्रायल’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। इस सीरीज़ में उन्होंने वकील का किरदार निभाया था। वकील बनने के बाद अब काजोल ने अपनी अगली फिल्म ‘Do Patti’ में पुलिस वर्दी पहन ली है और सच और सबूत की तलाश में निकल पड़ी हैं।

>> इसे भी पढ़ें – 2024 GOOD LUCK Movie : 80 वर्षीय महिला बनीं हीरोइन! Good Luck Movie का फर्स्ट लुक रिलीज़

Do Patti Teaser Release : काजोल और कृति सनोन की शानदार जोड़ी

Netflix की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Do Patti‘ का टीजर 29 फरवरी को रिलीज़ हुआ। फिल्म में पहली बार काजोल और कृति सैनन एक साथ नजर आने वाली हैं। टीजर के अनुसार, काजोल एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रही हैं। यह पहला मौका है जब वह किसी फिल्म में पुलिस वाले के किरदार में हैं। जो एक रहस्यमय मामले की जांच कर रही है। वहीं, कृति सनोन फिल्म में एक संदिग्ध की भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों अभिनेत्रियों का शानदार अभिनय फिल्म को और भी रोमांचक बनाता है। फिल्म दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार है, साथ ही उत्तरी भारत की खूबसूरत पहाड़ियों की झलक भी दिखाएगी।

>> इसे भी पढ़ें – Dukaan Trailer : मैं तुम्हारे बच्चे की माँ बनने वाली हूँ, सरोगेसी की दुकान का ट्रेलर रिलीज

Do Patti Teaser Review : टीज़र में क्या है ?

टीज़र की शुरुआत काजोल के साथ होती है, जो बताती हैं कि सच और सबूत ये तय करते हैं कि किसको सजा मिलनी चाहिए और किसको नहीं, लेकिन जब सच और सबूत आपस में भिड़ जाते हैं, तो क्या करना चाहिए। टीज़र में एक तरफ जहां काजोल बाइक चलाते हुए, गोलियां दागते हुए एकदम पावरफुल किरदार में दिखाई दें रही हैं, तो वहीं कृति सेनन का भी अब तक का सबसे बोल्ड अंदाज इस छोटी सी झलक में देखने को मिला।

‘Do Patti’ में उनके किरदार को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ग्लैमर वर्ल्ड से हैं और काफी कुछ सच और सबूत उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ है। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट के बाद अब कृति सेनन भी Do Patti के साथ बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू करने जा रही हैं।

>> इसे भी पढ़ें – Masti 4 Update : मस्ती का डबल धमाका! विवेक-आफताब-रितेश फिर मचाएंगे धमाल

Do Patti – Kajol and Kriti Sanon : काजोल और कृति सेनन का नया धमाका

इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी। यह फिल्म कृति सेनन के प्रोडक्शन ‘ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स’ की पहली फिल्म है। ‘Do Patti’ में काजोल अब तक के सबसे अलग किरदार में दिखाई देंगी। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter) पर इस फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए एक छोटा सा टीज़र फैंस को परोसा है।

Do Patti Release Date

Do Patti नेटफ्लिक्स पर 2024 में जल्द ही रिलीज़ होगी। इस फिल्म में काजोल और कृति के अलावा शाहीर शेख भी नज़र आने वाले हैं।

Do Patti Cast

दो पत्ती” फिल्म की मुख्य कलाकार हैं:

  • काजोल: फिल्म में काजोल पहली बार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं।
  • कृति सैनॉन: कृति फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिसके बारे में टीज़र में अभी खुलासा नहीं किया गया है।
  • शाहेर शेख: फिल्म में शाहेर शेख भी एक सहायक भूमिका में नजर आएंगे।

Do Patti Director 

फिल्म Do Patti का निर्देशन विज्ञापन फिल्म निर्माता शशांक चतुर्वेदी ने किया है।

Do Patti Producer

रहस्य थ्रिलर फिल्म ‘Do Patti’ को कृति सैनन, कनिका धिल्लन और नेटफ्लिक्स द्वारा निर्मित किया गया है। इसमें प्रमुख भूमिकाओं में कृति सैनन और काजोल हैं।  फिल्म की एक और खास बात मशहूर लेखिका कनिका धिल्लन और कृति सैनन का निर्माता के रूप में डेब्यू है।

>> इसे भी पढ़ें – Tera Kya Hoga Lovely Trailer : इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की जोड़ी ने मचाया धमाल

Do Patti Kajol : काजोल ने शेयर किए अपने विचार

फिल्म के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, काजोल ने कहा, “ट्रिभंगा और लस्ट स्टोरीज 2 के बाद एक बार फिर नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए मैं इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकती थी, इस बार एक रोमांचकारी फिल्म ‘Do Patti’ के लिए। स्ट्रीमिंग पर आने का अवसर वास्तव में रोमांचक रहा है क्योंकि यह हमें अनदेखी दुनिया में जाने और दुनिया भर के दर्शकों को लुभावनी कहानियां पेश करने की अनुमति देता है। ‘Do Patti’ की एक शानदार स्क्रिप्ट है जो रोमांच और रहस्य का एक अनूठा मिश्रण पेश करती है। यह एक ऐसी कहानी है जो न केवल भारत में जमी हुई है बल्कि सीमाओं के पार मनोरंजन के शौकीनों को रोमांच का आनंद लेने का वादा करती है।”

निष्कर्ष

Do Patti का टीज़र काफी दमदार है और दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। काजोल और कृति सेनन की जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म में दोनों का अभिनय कैसा होगा।

तो दोस्तों, यह थी Do Patti Movie Netflix से संबंधित पूरी जानकारी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। ऐसे ही खबरे पढ़ने के लिए niralatimes.com के साथ जुड़े रहे।

Share This Article
By Suryadeep Content Writer
Follow:
सूर्यदीप एक उत्साही फिल्म प्रेमी हैं जो मनोरंजन फिल्म जगत की सभी नवीनतम खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह Nirala Times पर एक लोकप्रिय लेखक और ब्लॉगर हैं, जहां वह बॉलीवुड, हॉलीवुड और अन्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म उद्योगों से संबंधित समाचारों पर रिपोर्ट करते हैं।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version