Neuralink Update : इंसान ने बिना छुए चलाया माउस! Elon Musk की Neuralink ने रचा इतिहास, जानें पूरी डिटेल्स

Akshara Singh - Content Writer
6 Min Read
Elon Musk Neuralink Update 2024
Highlights
  • एलन मस्क की न्यूरालिंक ने इंसान के दिमाग में चिप लगाई
  • मरीज सिर्फ सोचने से ही माउस चला सकता है
  • कंपनी का अगला लक्ष्य कंप्यूटर माउस बटन को कंट्रोल करना है
  • 2016 में एलन मस्क ने न्यूरालिंक की शुरुआत की थी

Elon Musk’s Neuralink Update 2024 : Elon Musk की Neuralink ने इंसान के दिमाग में चिप लगाकर इतिहास रच दिया है। अब मरीज सिर्फ सोचने से ही माउस चला सकता है। जानिए अगला कदम क्या है?

जनवरी में Elon Musk ने ऐलान किया था कि Neuralink Chip को पहली बार किसी इंसान में इंप्लांट किया गया है। कंपनी ने इसको लेकर बीते साल सितंबर में अप्रूवल ले लिए थे, उसके बाद अपना काम करना शुरू किया था।

Elon Musk Neuralink Next Step

Elon Musk की Neuralink Company ने इंसानी दिमाग में चिप लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने हाल ही में एक इंसान के दिमाग में चिप लगाई थी और अब उस इंसान ने सिर्फ सोचकर एक कंप्यूटर माउस को कंट्रोल किया है। यह जानकारी खुद Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए स्पेस इवेंट के दौरान दी।

Neuralink Update 2024

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हुए स्पेस इवेंट के दौरान Elon Musk ने इस जानकारी को शेयर किया। उन्होंने बताया कि प्रोग्राम अच्छा रहा है और मरीज पूरी तरह से रिकवर हो गया है। इसमें उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। मरीज ने सिर्फ सोचने से ही माउस को कंट्रोल करके दिखाया, जिसके बाद कर्सर स्क्रीन पर एक साइड से दूसरी तरफ मूव हुआ।

Elon Musk Neuralink Next Step

Elon Musk ने खुलासा किया है कि उनकी कंपनी के पास एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे हासिल करना है। Neuralink का नेक्स्ट स्टेप और ज्यादा मुश्किल प्रोब्लम से इंटरैक्ट करना है। इसमें वह कंप्यूटर माउस बटन को भी कंट्रोल करेगा। इसमें वह माउस को हाथ भी नहीं लगाएगा। यह सिर्फ ब्रेन में लगी चिप के सिग्नल से होगा।

Neuralink Chip Implant (Credit – Neuralink)

Neuralink Chip इंप्लांट के लिए रोबोट का इस्तेमाल करता है, जो सर्जरी करके ब्रेन पर एक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस को इंप्लांट करता है। शुरुआती स्टेज में कंपनी का टारगेट है कि इंसान सिर्फ कंप्यूटर कर्सर या कीबोर्ड को सिर्फ अपनी सोच से ही कंट्रोल कर सके।

Elon Musk Neuralink History

Elon Musk ने साल 2016 में Neuralink की शुरुआत की थी। यह एक न्यूरो टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका मकसद एक सीमलेस ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस तैयार करना है, जिसका नाम The Link है। यह उन लोगों के लिए बड़ा ही उपयोगी साबित होगा, जो अपने हाथों से किसी चीज को छू नहीं सकते हैं और उन्हें उठा नहीं सकते हैं।

Neuralink Chip Kya Hai (What is Neuralink Chip)

Neuralink Chip एक छोटा सा उपकरण है जिसे मस्तिष्क में लगाया जाता है। यह मस्तिष्क की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है और उन्हें कंप्यूटर या अन्य उपकरणों को भेजता है। इस तकनीक का उपयोग करके, लोग अपने विचारों से कंप्यूटर, स्मार्टफोन और अन्य उपकरणों को नियंत्रित कर सकते हैं।

Neuralink Chip मस्तिष्क की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए सेंसर का उपयोग करती है। ये सेंसर मस्तिष्क की न्यूरॉन्स द्वारा उत्पन्न विद्युत संकेतों को रिकॉर्ड करते हैं। इन संकेतों को फिर कंप्यूटर या अन्य उपकरणों को भेजा जाता है, जहां उन्हें डिकोड किया जाता है और उन्हें कार्यों में बदल दिया जाता है।

Neuralink Chip के कई संभावित फायदे हैं। यह विकलांग लोगों को फिर से स्वतंत्रता और गतिशीलता प्रदान कर सकती है। यह मस्तिष्क की बीमारियों के इलाज में भी मददगार हो सकती है। इसके अलावा, इसका उपयोग मनोरंजन और शिक्षा के लिए भी किया जा सकता है।

Neuralink Chip के कुछ संभावित नुकसान भी हैं। यह एक नई तकनीक है और इसके दीर्घकालिक प्रभाव अभी तक ज्ञात नहीं हैं। इसके अलावा, यह महंगा हो सकता है और सभी के लिए उपलब्ध नहीं हो सकता है।

Neuralink एक क्रांतिकारी तकनीक है जिसमें मानव जीवन को बेहतर बनाने की क्षमता है। यह अभी भी विकास के प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इसके भविष्य के लिए कई संभावनाएं हैं।

निष्कर्ष

Neuralink की यह तकनीक इंसानी जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यह उन लोगों के लिए बड़ी उम्मीद है, जो किसी न किसी तरह से विकलांग हैं।

तो दोस्तों, यह थी Elon Musk’s Neuralink Update 2024 से संबंधित पूरी जानकारी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें। ऐसे ही खबरे पढ़ने के लिए niralatimes.com के साथ जुड़े रहे।

Share This Article
By Akshara Singh Content Writer
Follow:
अक्षरा सिंह एक भारतीय Content Writer और Creator हैं। वे Nirala Times के लिए काम करती हैं, जहाँ वे बिज़नेस और फाइनेंस और टेक्नोलॉजी से सम्बंधित ताज़ा खबरें लिखती हैं। उनकी लेखन शैली सरल और समझने में आसान है, और वे हमेशा अपने पाठकों को नवीनतम जानकारी प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं।
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version